वन राज्यमंत्री ने शहरवासियों के साथ खेली हर्बल गुलाल से होली

img

अलवर, बुधवार, 04 मार्च 2026। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्रा प्रभार) श्री संजय शर्मा ने बुधवार को अलवर में अपने निवास स्थान पर आयोजित नमो होली उत्सव में शहरवासियों के साथ हर्बल गुलाल लगाकर होली खेली। वन राज्यमंत्री श्री शर्मा ने जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। इससे आपसी भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने बताया कि उत्सव में वन विभाग द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल से होली का त्योहार मनाया गया है। उन्होंने विभिन्न स्थानों से आए दिव्यांगजनों के साथ होली खेली तथा मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी। इस दौरान पदम्श्री पुरस्कार से सम्मानित श्री गफरूद्दीन मेवाती ने होली के गीतों पर भपंग का वादन कर सभी को मंत्रामुग्ध किया। 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement