युवा कांग्रेस ने किया सत्याग्रह, चिब और अन्य पदाधिकारियों की रिहाई की मांग
नई दिल्ली, गुरुवार, 26 फरवरी 2026। भारतीय युवा कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और कई कार्यकर्ताओं कि गिरफ्तारी के खिलाफ बृहस्पतिवार को सत्याग्रह किया और उनकी रिहाई की मांग की। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख वरुण पांडेय की ओर से जारी बयान के अनुसार, कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्रीनिवास बी.वी., दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव, कांग्रेस के दिल्ली कांग्रेस प्रभारी काजी निजामुद्दीन, पंजाब से कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह और कई अन्य नेता इस सत्याग्रह में शामिल हुए।
कांग्रेस के इन सभी नेताओं ने एक स्वर से यह मांग कि उदय भानु चिब और युवा कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ताओं को जल्द से जल्द रिहा किया जाए। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने बीते शुक्रवार को एआई समिट में भारत मंडपम के हॉल नंबर पांच के अंदर कमीज उतारकर और सरकार तथा भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के खिलाफ नारे छपी हुई टी-शर्ट हाथ में लेकर विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें वहां से हटा दिया गया। इस मामले में चिब और युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।
Similar Post
-
भगवद् गीता की आध्यात्मिक शिक्षाएं आज के युवाओं को नई दिशा दे सकती हैं: राष्ट्रपति मुर्मू
जमशेदपुर, गुरुवार, 26 फरवरी 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ...
-
युवा कांग्रेस ने किया सत्याग्रह, चिब और अन्य पदाधिकारियों की रिहाई की मांग
नई दिल्ली, गुरुवार, 26 फरवरी 2026। भारतीय युवा कांग्रेस ने अपने ...
-
प्रियंका ने भूस्खलन पीडितों के लिए आवास परियोजना में विलंब पर केरल सरकार को जिम्मेदार बताया
वायनाड (केरल), गुरुवार, 26 फरवरी 2026। कांग्रेस सांसद प्रियंका ग ...
