राज्यपाल ने सूर्यकिरण और सारंग का मनोहारी प्रदर्शन देख सराहना की

img

जयपुर, रविवार, 22 फरवरी 2026। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने रविवार को जलमहल पाल पर भारतीय वायु सेना द्वारा एयरोबेटिक सूर्यकिरण एवं सारंग का मनोहारी प्रदर्शन देखा। उन्होंने इसे सेना का ऐतिहासिक बताते हुए जोश जगाने वाला, माँ भारती के लिए संकल्पबद्ध हो कार्य करने की प्रेरणा देने वाला बताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री श्रीमती दियाकुमारी भी उपस्थित रहे। 

राज्यपाल ने इस दौरान कहा कि हवाई सेना का प्रदर्शन

हमारी सीमाओं पर अहर्निश कार्य करने वाले सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान की भावना को और सुदृढ़ करने वाला है। उन्होंने कहा कि सूर्यकिरण एवं सारंग का प्रदर्शन माँ भारती के प्रति हर नागरिक को संकल्पबद्ध होकर कार्य करने की प्रेरणा देने वाला है।

राज्यपाल ने जनवरी में जयपुर में आयोजित आर्मी परेड की चर्चा करते हुए कहा कि पहली बार सेना क्षेत्र से बाहर राजस्थान की धरती पर हमने भारतीय सेना की ताकत और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भता के प्रदर्शन साक्ष्यात हुए। उन्होंने ऑपरेशन सिन्दुर के दौरान भारतीय वायु सेना की रणनीतिक श्रेष्ठता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि देश की रक्षा के साथ साथ आतंकवाद उन्मूलन में भी सेना ने निरंतर श्रेष्ठता साबित की है। उन्होंने राजस्थान को शौर्य और वीरता की धरा बताते हुए वायु सेना के सूर्यकिरण और सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन के पायलटों, सेना अधिकारियों, प्रशासन की सराहना की। 

राज्यपाल ने भारतीय वायु सेना द्वारा सारंग हेलीकॉप्टर के अंतर्गत जलमहल के पास आकाश को अपने रंगों से सजाने, साहस, कौशल के उत्कृष्ट प्रदर्शन से रूबरू हुए। उन्होंने "उत्कृष्टता के माध्यम से प्रेरणा" के ध्येय वाक्य के साथ वायु सेना के हेलीकॉप्टरों की कलाबाजियों, वायु योद्धाओं के धैर्य के साथ किये गये कौशल प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने ''वंदे मातरम्" के भाव के साथ सूर्य किरण और सारंग के एयर शो को प्रेरणादायक, माँ भारती के प्रति जोश जगाने वाला बताया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में वायु सेना के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement