राहुल गांधी ने मुंबई में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की

img

मुंबई, शनिवार, 21 फरवरी 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को यहां पार्टी नेताओं से मुलाकात की और 15 जनवरी को हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बारे में जानकारी ली। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि उन्होंने मौजूदा राजनीतिक स्थिति के साथ-साथ पूरे महाराष्ट्र में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत करने के लिए उठाये जा रहे कदमों पर चर्चा की। गांधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता द्वारा उनके खिलाफ 2014 में दायर मानहानि के मामले में नया जमानतदार पेश करने के लिए शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक मजिस्ट्रेट की अदालत में उपस्थित हुए और उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल को अपना नया जमानतदार नामित किया। गांधी ने दिल्ली लौटने से पहले दोपहर को एक उपनगरीय होटल में यह बैठक की। बैठक में मौजूद लोगों में सपकाल और पार्टी की मुंबई इकाई की प्रमुख एवं लोकसभा सदस्य वर्षा गायकवाड़ भी शामिल थीं।

सूत्रों के अनुसार गांधी ने बीएमसी चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को लेकर सवाल उठाए। पार्टी ने 227 सदस्यीय बीएमसी में केवल 24 सीट जीतीं, जिससे यह सवाल उठने लगे कि महा विकास आघाडी (एमवीए) के अपने सहयोगियों शिवसेना (उबाठा) और राकांपा (शप) के बिना अकेले चुनाव लड़ने का फैसला क्या सही था। सूत्रों ने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता ने मुंबई इकाई को जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाने के निर्देश दिये। सूत्रों ने बताया, ''गांधी ने मुंबई और महाराष्ट्र में पार्टी की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने पार्टी संगठन को लेकर सपकाल के साथ अलग से बैठक की।''
 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement