जम्मू-कश्मीर: बारामूला में 'ब्राउन शुगर' जैसे पदार्थ के साथ तीन लोग गिरफ्तार
श्रीनगर, मंगलवार, 17 फरवरी 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को बारामूला जिले के पट्टन इलाके से तीन कथित मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया। बारामूला पुलिस के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर एक पोस्ट में कहा गया है कि उनके पास से 61 ग्राम 'ब्राउन शुगर' जैसा पदार्थ, प्लास्टिक की 39 थैलियां और वजन करने की एक मशीन मिली। उन्होंने बताया कि पट्टन पुलिस थाना में स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जब्त किए गए प्रतिबंधित पदार्थ के मूल्य का उल्लेख नहीं किया।
Similar Post
-
रक्षा मंत्रालय ने छठी स्वदेशीकरण सूची जारी की, 405 रक्षा उत्पादों का आयात बंद होगा
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिभर्र ...
-
झारखंड सरकार द्वारा जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाएं रद्द करने के बावजूद, छात्र सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हुए हैं
रांची, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के ...
-
दक्षिण मुंबई में आयकर कार्यालय की इमारत में आग, लोगों को निकाला गया बाहर
मुंबई, सोमवार, 17 अगस्त 2026। दक्षिण मुंबई के चर्चगेट में आयकर क ...
