केरल में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 15 फरवरी 2026। केरलभर में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और प्रमुख मंदिरों में तड़के से ही बड़ी संख्या में लोगों का आगमन शुरू हो गया। भीड़ को देखते हुए प्रमुख मंदिरों में व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। श्रीकंडेश्वरम महादेव मंदिर, चेंगकल महेश्वरम शिव पार्वती मंदिर, वडक्कुन्नाथन मंदिर, अलुवा महादेव मंदिर, वाईकॉम महादेव मंदिर सहित कई मंदिरों में सुबह से लंबी कतारें देखी गईं, जहां श्रद्धालु विशेष पूजा और अनुष्ठानों के लिए पहुंचे। अलुवा में हजारों श्रद्धालु पेरियार नदी के तट पर विशेष पूजा के लिए इकट्ठा हुए। इसके लिए नदी किनारे अस्थायी मंच बनाए गए और अनुष्ठानों के लिए अतिरिक्त पुजारियों की व्यवस्था की गई।
चेंगकल मंदिर में इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने 'समूह पोंकाला' रस्म में भाग लिया। इस रस्म में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मुख्यतः महिलाएं एक साथ बैठकर देवी या भगवान को भोग अर्पित करने के लिए विशेष प्रसाद पकाती हैं। दर्शन व्यवस्था सुचारू रखने के लिए संबंधित मंदिर प्राधिकरणों और देवस्वओम बोर्ड ने भीड़ प्रबंधन, चढ़ावे के अतिरिक्त काउंटर और बेहतर प्रकाश व्यवस्था सहित कई इंतजाम किए। प्रमुख मंदिरों के आसपास यातायात नियंत्रण और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए। परंपरा के अनुसार कई श्रद्धालु दिनभर व्रत रखते हैं और रातभर जागकर मंदिर परिसरों में आयोजित भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं।
Similar Post
-
टीवीके नीत गठबंधन के नेता मुख्यमंत्री विजय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाग लेने पहुंचे
चेन्नई, बुधवार, 09 सितंबर 2026। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा व ...
-
हत्या के मामले में अदालत ने छह लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी
बाराबंकी (उप्र), बुधवार, 09 सितंबर 2026। जिले के मसौली के ग्राम र ...
-
द्रमुक मुख्यमंत्री विजय की टिप्पणी के विरोध में 12 सितंबर को राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी
चेन्नई, बुधवार, 09 सितंबर 2026। तमिलनाडु के मुख्य विपक्षी दल द् ...
