दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'खराब'
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 फरवरी 2026। दिल्ली की वायु गुणवत्ता शुक्रवार को 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई और सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 225 दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर ऐप के अनुसार, दिल्ली के 25 निगरानी केंद्रों ने वायु गुणवत्ता को 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया जबकि 14 केंद्रों ने इसे 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज किया। सीपीसीबी के वर्गीकरण के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 'मध्यम', 201 से 300 'खराब', 301 से 400 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है। शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में बृहस्पतिवार की तुलना में थोड़ी अधिक ठंडक रही और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
केंद्र वार आंकड़ों से पता चला कि पालम में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम था। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से महज 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। रिज स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम था जबकि आयानगर में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार की सुबह दिल्ली में हल्का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है।
Similar Post
-
भारत, फिनलैंड ने पर्यावरण सहयोग पर समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 मार्च 2026। पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र या ...
-
साइबर जालसाजों ने बुजुर्ग से 2.25 करोड़ रुपये ठगे, गुजरात से एक गिरफ्तार
मुंबई, शुक्रवार, 06 मार्च 2026। मुंबई पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी क ...
-
पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण कोलकाता से सात अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
कोलकाता, शुक्रवार, 06 मार्च 2026। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष ...
