ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मारी, महिला व दो बेटियों की मौत
जयपुर, मंगलवार, 27 जनवरी 2026। राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले में सोमवार रात ट्रक ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी और घसीटता ले गया। पुलिस के अनुसार इस हादसे में स्कूटी चला रही महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियों की मौत हो गई तथा एक और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि यह हादसा सोमवार रात लाडनूं थाने के गोरेडी गांव के पास हुआ। हादसे में शारदा (47) और उनकी बेटी लाडा (12) और अंकिता (10) की मौत हो गई। एक और बेटी अक्षिता (14) को गंभीर चोटें आईं, उसका पैर कुचल गया और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि लाडनूं की रहने वाली महिला अपनी तीन बेटियों के साथ जा रही थी तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। स्कूटी ट्रक के नीचे फंस गयी और कुछ मीटर तक घिसटता रही। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि शारदा और अक्षिता को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया था जहां शारदा ने देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
Similar Post
-
राजस्थान के रणथंभौर में घूम रहे चीते को वापस मध्यप्रदेश भेजा गया
जयपुर, शुक्रवार, 08 मई 2026। राजस्थान के रणथंभौर बाघ संरक्षित क ...
-
सामान्य प्रशासन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने संपर्क हेल्पलाइन 181 कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
जयपुर, शुक्रवार, 08 मई 2026। सामान्य प्रशासन एवं नागरिक उड्डयन&nb ...
-
ग्राम धनौरा में प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने किया पैदल भ्रमण
- घर-घर जाकर किया जनसंवाद, बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद
