पंजाब में रेल पटरी क्षतिग्रस्त, विस्फोट के पहलू की जांच कर रही पुलिस
चंडीगढ़, शनिवार, 24 जनवरी 2026। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में सरहिंद के पास मालगाड़ियों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली रेल पटरी का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त पाया गया है और पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या यह किसी विस्फोट के कारण हुआ है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सरहिंद स्टेशन से चार-पांच किलोमीटर दूर खानपुर गांव के पास स्थित यह पटरी शुक्रवार रात क्षतिग्रस्त मिली। उन्होंने कहा कि इस पटरी का इस्तेमाल केवल मालगाड़ियों के लिए किया जाता है। यह पूछे जाने पर कि क्या यह पटरी किसी विस्फोट के कारण क्षतिग्रस्त हुई, अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और पुलिस दल ने घटनास्थल का दौरा किया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में रेलवे अधिनियम की धारा 150 (ट्रेन को जानबूझकर से पटरी से उतारना या उतारने का प्रयास करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
