डोडा में सड़क दुर्घटना में दस जवानों की मौत, दस घायल
श्रीनगर, गुरुवार, 22 जनवरी 2026। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरूवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के 10 जवानों की मौत हो गयी और दस अन्य घायल हो गए। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया पर इस हादसे की जानकारी दी। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि देश अपने बहादुर सैनिकों की उत्कृष्ट सेवा और उनके सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा। उन्होंने इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश एकजुट होकर पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उपराज्यपाल ने कहा कि दुर्घटना में घायल 10 जवानों को उपचार के लिए तत्काल एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को हर संभव बेहतर चिकित्सा सुविधा और उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
