करूर भगदड़ मामले में तमिल सुपरस्टार विजय से पूछताछ
अभिनेता और राजनेता विजय सोमवार को करूर भगदड़ मामले से जुड़े दूसरे दौर की पूछताछ का सामना करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के मुख्यालय पहुंचे। जांच के सिलसिले में तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) के नेता विजय को आज सीबीआई के सामने फिर से पेश होने के लिए बुलाया गया। इससे पहले उनका बयान 12 जनवरी को दर्ज किया गया था, जब उनसे लगभग सात घंटे तक पूछताछ की गई थी, जिसके बाद उन्हें जाने की अनुमति दी गई थी।
विजय ने उस समय मीडिया से बात नहीं की और तमिलनाडु लौट गए। विजय आज सुबह लगभग 10:15 बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंचे। जांच की एक अहम कड़ी कार्यक्रम के निर्धारित समय और विजय के पहुंचने के बीच बताए गए सात घंटे के अंतर से जुड़ी रही है और यह कि क्या इस देरी ने भीड़ बढ़ने और उसके बाद मची अफरा-तफरी उनका हाथ था।
पहली पूछताछ के दौरान एजेंसी ने उनसे कई मुद्दों पर सवाल किए, जिनमें रैली की योजना बनाने में उनकी भूमिका, अपेक्षित भीड़ की संख्या और सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में उनकी जानकारी, तथा उनके देर से पहुंचने के कारण शामिल थे। उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद, सीबीआई ने पिछले साल अक्टूबर में तमिलनाडु पुलिस से जांच अपने हाथ में ले ली थी। एजेंसी ने पहले सत्र की पूछताछ के निष्कर्षों या नए समन के विवरण के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। तमिलनाडु स्थित पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम के नेता विजय इससे पहले की पूछताछ के बाद मीडिया से बात किए बिना ही चले गए थे। गौरतलब है कि तमिल अभिनेता विजय की राजनीतिक पार्टी टीवीके की 27 सितंबर की शाम को चुनावी रैली के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों घायल हो गए।
Similar Post
-
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का धमाकेदार टीज़र आउट
इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है, और भौकाल अब पहले से कहीं ज्यादा बड़ा ह ...
-
धन शोधन मामला: जैकलीन फर्नांडीज को उच्चतम न्यायालय से याचिका वापस लेने की अनुमति मिली
उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को उ ...
-
’पेद्दी’ से रिलीज हुआ ‘विलेज रॉकर’ सॉन्ग
राम चरण, जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू स्टारर ‘पेद्दी’ ग्लोबल बॉक् ...
