अभिनेत्री रंजना नचियार द्रमुक में शामिल हुईं
अभिनेत्री रंजना नचियार बृहस्पतिवार को यहां सत्तारूढ़ द्रमुक में पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की उपस्थिति में शामिल हुईं। रंजना ने कहा कि उन्होंने विजय के नेतृत्व वाली टीवीके इसलिए छोड़ी क्योंकि पार्टी महिलाओं का ''अपमान'' करती है। अभिनेत्री ने बाद में द्रमुक के राज्य मुख्यालय में पत्रकारों से कहा, ''टीवीके नेतृत्व से संपर्क करना मुश्किल है, और पार्टी नेताओं को कार्यकर्ताओं के दर्द की कोई परवाह नहीं है। पार्टी में महिलाओं का लगातार अपमान किया जा रहा है, खासकर विजय द्वारा, जो मेरी पूर्वज रानी वेलू नचियार की तस्वीर प्रदर्शित करते हैं।'' रंजना पहले करीब आठ साल तक भाजपा में रहीं और फरवरी 2025 में भाषा विवाद के चलते पार्टी से अलग हो गईं। हिंदी ''थोपने'' का विरोध करने को लेकर उठे विवाद के बाद उन्होंने क्षेत्रीय पार्टियों का समर्थन किया। बाद में रंजना तमिलगा वेत्री कषगम में शामिल हो गईं।
Similar Post
-
मीम्स और रील्स के दौर में कॉमेडी करना और अधिक चुनौतीपूर्ण : अक्षय कुमार
अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि लोगों को हंसाना हमेशा से चुनौतीपूर्ण ...
-
द इंडिया स्टोरी 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज़ होगी
अभिनेत्री काजल अग्रवाल और अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने अपनी आगामी फिल ...
-
शाहिद कपूर अभिनीत 'कॉकटेल 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 106.61 करोड़ रुपये की कमाई की
फिल्म कलाकार शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉक ...
