शानदार होगा ‘खोसला का घोसला’ का सीक्वल
बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि उनकी सुपरहिट फिल्म खोसला का घोसला का सीक्वल शानदार होगा। अनुपम खेर अपनी आने वाली फिल्म खोसला का घोसला 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म वर्ष 2006 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म खोसला का घोसला की सीक्वल है। अनुपम खेर ने फिल्म खोसला का घोसला 2 के बारे में एक अपडेट दी है और टीम का शुक्रिया अदा किया है। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने फिल्म खोसला का घोसला 2 के सेट की झलकियां दिखाई हैं।
अनुपम खेर वीडियो में अपने पसंदीदा किरदार खोसला के रूप में नजर आ रहे हैं। उनके साथ रणवीर शौरी, किरण जुनेजा और परवीन डबास भी हैं। एक क्लिप में अनुपम खेर अपने साथी कलाकारों के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर ने पोस्ट में लिखा मैंने खोसला का घोसला 2 का 90 प्रतिशत हिस्सा पूरा कर लिया है। मेरा दिल शुक्रगुजार है। यह थका देने वाला, लेकिन रोमांचक अनुभव था। फिल्म का सीक्वल शानदार होगा। सभी कलाकार, सभी टेक्नीशियन, राइटर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और यूनिट मेंबर्स का धन्यवाद। आपसे दोबारा मिलने का इंतजार रहेगा। बाकी शूटिंग के लिए शुभकामनाएं।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
