जम्मू कश्मीर के पुंछ में दूसरे दिन भी जंगल की आग धधकती रही, एलओसी के पास बारुदी सुरंग विस्फोट
मेंढर/जम्मू, मंगलवार, 13 जनवरी 2026। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास जंगल में लगी आग के दौरान मंगलवार को दूसरे दिन भी लगभग एक दर्जन बारुदी सुरंग में विस्फोट हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सोमवार दोपहर को बालाकोट सेक्टर के बसूनी अग्रिम क्षेत्र में आग लगी और मंगलवार को यह मेंढर सेक्टर के कुछ हिस्सों में फैल गई। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारण लगभग एक दर्जन बारुदी सुरंग में विस्फोट हुआ। नियंत्रण रेखा के साथ लगे अग्रिम क्षेत्रों में घुसपैठ रोधी बाधा प्रणाली के तहत बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं ताकि आतंकवादियों को सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने से रोका जा सके। अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठ की संभावित कोशिशों के खतरे के मद्देनजर इलाके में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है और गश्त तेज कर दी गई है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
