नोएडा में मोबाइल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 821 फोन बरामद; छह लोग गिरफ्तार
नोएडा (उत्तर प्रदेश), मंगलवार, 06 जनवरी 2026। नोएडा पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी के 821 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह विशेष अभियान के तहत सेक्टर-88 के पास से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार, श्याम कुमार, भारती महतो, शेखर विशाल कुमार, गोविंदा महतो और रोहित सैनी के रूप में हुई है, जबकि दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया, ‘‘आरोपियों के पास से चोरी के 821 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनमें 51 आईफोन और सैकड़ों अन्य महंगे स्मार्टफोन शामिल हैं। इन सभी मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ रुपये आंकी गई है।’’
उन्होंने बताया, ‘‘आरोपी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के भीड़भाड़ वाले इलाकों, खासकर साप्ताहिक बाजारों में लोगों को निशाना बनाते थे। पूछताछ में उन्होंने दो हजार से अधिक मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।’’ अवस्थी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी किए गए मोबाइल फोन किसे और कहां बेचे जाते थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Similar Post
-
स्टालिन ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया, कहा- ‘असहमति अपराध नहीं’
चेन्नई, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच ज ...
-
पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ली वीसी
जयपुर, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजे ...
-
जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के निकट पांच बारूदी सुरंग को निष्क्रिय किया गया
मेंढर/जम्मू, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। सेना ने जम्मू-कश्मीर के पु ...
