कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी, तापमान गिरा
श्रीनगर, मंगलवार, 06 जनवरी 2026। कश्मीर के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई, जिससे रात के तापमान में गिरावट आई और इलाके में ठंड फिर से बढ़ गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित गुलमर्ग सोमवार रात जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 8.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि हल्के पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार रात मुगल रोड और गांदरबल के ऊपरी इलाकों सहित कश्मीर के कुछ ऊंचाई वाले हिस्सों में हल्की बर्फबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि घाटी के ज्यादातर इलाकों में सोमवार रात न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि रविवार रात यह शून्य से 3.6 डिग्री नीचे था। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में पारा शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया और घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि कोकेरनाग में तापमान शून्य से दो डिग्री और कुपवाड़ा में शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
घाटी में फिलहाल 'चिल्ला-ए-कलां' का दौर जारी है। यह 40 दिनों की कड़ाके की ठंड की अवधि होती है, जिसमें रात का तापमान अक्सर जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे चला जाता है और बर्फबारी की सबसे ज्यादा संभावना रहती है। हालांकि, इस सीजन में घाटी के मैदानी इलाकों में अभी तक बर्फबारी नहीं हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को उत्तर और मध्य कश्मीर के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके बाद 20 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने लेकिन बादल छाए रहने का अनुमान है।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
