अनाहत सिंह ब्रिटिश जूनियर अंडर-19 ओपन स्क्वाश के सेमीफाइनल में पहुंची
बर्मिंघम, सोमवार, 05 जनवरी 2026। भारत की उभरती हुई खिलाड़ी अनाहत सिंह ने ब्रिटिश जूनियर अंडर-19 ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट के महिला सेमीफाइनल में जगह बना ली है। बर्मिंघम विश्वविद्यालय में खेले गए क्वार्टरफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त इस किशोरी भारतीय खिलाड़ी ने मिस्र की बार्ब समेह को 11-4, 10-12, 11-9, 11-3 से हराया। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला मिस्र की ही एक अन्य खिलाड़ी मलिका एल करास्की से होगा। दिल्ली की इस खिलाड़ी ने शुरुआती दौर में बाई मिलने के बाद दूसरे दौर में हांगकांग की विंग काई ग्लैडिस हो को 11-1, 11-3, 11-3 से हराया था। उन्होंने अंतिम 16 मुकाबले में मिस्र की मलाक एलमाराघी को 11-3, 11-3, 11-6 से हराया। भारत के दूसरी वरीयता प्राप्त आर्यवीर दीवान ने पांच गेम के क्वार्टरफाइनल में मिस्र के यासीन कौरीतम को 9-11, 11-3, 10-12, 11-9, 12-10 से हराकर लड़कों के अंडर-17 वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
