त्रिपुरा में 100 करोड़ रुपये मूल्य के गांजे के पौधे नष्ट किए गए
अगरतला, रविवार, 04 जनवरी 2026। त्रिपुरा में सिपाहीजाला जिले के विभिन्न स्थानों पर 100 करोड़ रुपये मूल्य के गांजे के कुल 19 लाख पौधों को नष्ट किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। राज्य पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) की संयुक्त टीम ने शनिवार को यह अभियान चलाया।प्राप्त सूचना के आधार पर 600 कर्मियों के संयुक्त बल ने उत्तर कलमचौरा, दक्षिण कलमचौरा, आनंदपुर और घाटीगढ़ क्षेत्रों में 650 एकड़ वन भूमि पर अभियान चलाया।
सिपाहीजाला जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीब सूत्रधार ने कहा, ‘‘शनिवार के अभियान में 100 करोड़ रुपये मूल्य के गांजे के कुल 19 लाख पौधों को विभिन्न स्थानों पर नष्ट किया गया। गांजा-रोधी अभियान जारी रहेगा।’’ सोनामुरा थाने के प्रभारी तपन दास ने कहा कि स्थानीय लोगों ने 650 एकड़ वन भूमि पर गांजा उगाया था लेकिन इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में एक दिन में चलाए अभियान के दौरान नष्ट किए गए गांजे के पौधों की यह सबसे अधिक मात्रा थी।पुलिस के अनुसार, प्रसंस्कृत गांजे की तस्करी बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में की जाती है, जहां इसे अधिक कीमत पर बेचा जाता है।
Similar Post
-
श्रीनगर में संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 1.6 किग्रा हेरोइन बरामद
श्रीनगर, रविवार, 18 जनवरी 2026। पुलिस ने रविवार को श्रीनगर के मु ...
-
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू
जम्मू, रविवार, 18 जनवरी 2026। जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ जिले क ...
-
गैलेक्सीआई ‘मिशन दृष्टि’ के लिए तैयार, 2030 तक 10 उपग्रह प्रक्षेपित करने का लक्ष्य
नई दिल्ली, रविवार, 18 जनवरी 2026। अंतरिक्ष क्षेत्र का स्टार्टअप ...
