बिहार में मालगाड़ी पटरी से उतरी : हावड़ा-पटना मार्ग पर रेल सेवाएं प्रभावित
कोलकाता, सोमवार, 29 दिसंबर 2025। बिहार के जमुई जिले के सिमुलतला में दो दिन पहले एक मालगाड़ी के आठ डिब्बों के पटरी से उतरने के कारण सोमवार को हावड़ा-पटना मार्ग पर रेल सेवाएं बाधित रहीं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पूर्व रेलवे के अधिकारी ने कहा कि रेल मार्ग को बहाल करने का काम पूरी तेजी से चल रहा है और इस मार्ग पर ट्रेन सेवाएं जल्द ही फिर से शुरू होने की उम्मीद है। अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात मालगाड़ी के आठ डिब्बों के पटरी से उतरने के कारण कई एक्सप्रेस ट्रेन का समय पुनर्निर्धारित किया गया है।
पूर्वी रेलवे के आसनसोल डिवीजन के अंतर्गत लाहाबोन और सिमुलतला रेलवे स्टेशन के बीच हुई दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। इसके परिणामस्वरूप कई ट्रेन की आवाजाही बाधित हुई, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई। उन्होंने बताया कि जसीडीह-झाझा खंड पर लाहाबन और सिमुलतला के बीच पटरियों पर अवरोध के कारण, 22347 हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, 12369 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस, 15047 कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस और 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन को धनबाद-गया या अन्य वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है।
Similar Post
-
मुझे हिरासत में नहीं लिया गया, मेरा अपहरण किया गया: ध्रुव राठी
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। यूट्यूबर ध्रुव राठी ने रविव ...
-
मान ने दिल्ली पुलिस के गुरुद्वारे में जबरन घुसने की निंदा की
चंडीगढ़, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मा ...
-
पुलिस के देरी से रिहा करने के कारण दादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके दीपके: परिवार का दावा
छत्रपति संभाजीनगर/नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जन ...
