दिल्लीवासियों ने 50 दिनों के बाद ली स्वच्छ हवा मे सांस, एक्यूआई गिरकर 220 पर पहुंचा
नई दिल्ली, गुरुवार, 25 दिसंबर 2025। राष्ट्रीय राजधानी वासियों को क्रिसमस सुबह 50 दिनों में सबसे स्वच्छ हवा मिली। दिवाली के बाद से जारी खतरनाक प्रदूषण स्तरों के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक गिरकर 220 पर आ गया जो राजधानी के लाेगों के लिए बहुत राहत वाली रिपोर्ट है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह 8:05 बजे दिल्ली का एक्यूआई 220 दर्ज किया गया, जो नवंबर की शुरुआत के बाद सबसे कम है। यह मंगलवार शाम चार बजे दर्ज 24 घंटे के औसत एक्यूआई 271 की तुलना में उल्लेखनीय सुधार है।
मंगलवार देर रात चली तेज हवाओं के कारण प्रदूषण स्तर में गिरावट आई है। राजधानी में 22 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से चली हवाओं ने एक्यूआई को काफी हद तक कम करने में मदद की। इससे पहले सप्ताह की शुरुआत में एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ था । सोमवार को 373 से बढ़कर मंगलवार को 412 तक पहुंच गया था लेकिन तेज हवाओं के कारण इसमें तेज गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएसक्यूएम) ने कल ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) के तहत स्टेज-4 प्रतिबंध हटा लिया है। यह फैसला रात तेज हवाओं के चलने के कारण कुछ घंटों बाद लिया गया। हालांकि, आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता में गिरावट आने का आसार हैं। वहीं, ग्रैप के स्टेज-एक, दो और तीन के तहत प्रतिबंध जारी रहेंगे।
Similar Post
-
देवजी, समर्पण कर चुके अन्य नक्सली केंद्र से भाकपा (माओवादी) पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह करेंगे
हैदराबाद, रविवार, 16 अगस्त 2026। आत्मसमर्पण कर चुके भाकपा (माओव ...
-
पुणे अदालत ने ‘मादक पदार्थ सरगना’ वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेजा
पुणे, रविवार, 16 अगस्त 2026। पुणे की एक अदालत ने रविवार को कथित म ...
-
मप्र : ईंधन खत्म होने से चंबल नदी में फंसा स्टीमर, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
मुरैना, रविवार, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविव ...
