फर्जी कंपनी बना 22.06 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी
ठाणे, रविवार, 21 दिसंबर 2025। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में फर्जी जीएसटी- पंजीकृत कंपनियां बनाने और 22.06 करोड़ रुपये से अधिक ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ धोखाधड़ी के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। राज्य माल एवं सेवा कर (एसजीएसटी) विभाग के एक अधिकारी की शिकायत के आधार पर कल्याण पुलिस ने बृहस्पतिवार को निखिल गायकवाड (डायनेमिक एंटरप्राइजेज के मालिक), नूर मोहम्मद वसीम पिंजारी, नवनाथ सुखर्या घराट, और सरफराज समेत कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। एमएफसी थाने के एक अधिकारी ने कहा, “इस वर्ष अप्रैल से अगस्त के बीच, आरोपियों ने एक कंपनी के लिए झूठे दस्तावेज तैयार किए और सरकार को यह झूठी जानकारी प्रस्तुत करके जीएसटी अधिनियम के तहत पंजीकरण प्रमाणपत्र प्राप्त किया।" अधिकारी के अनुसार, आरोपियों ने आठ फर्जी कंपनियां बनाई और 22.06 करोड़ रुपये की ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ (आईटीसी) धोखाधड़ी की।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
