मेसी ने वर्चुअली किया अपनी प्रतिमा का अनावरण, शाहरुख रहे मौजूद
कोलकाता, शनिवार, 13 दिसंबर 2025। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के प्रवेश द्वार वीआईपी रोड पर अपनी 70 फीट ऊंची लोहे की प्रतिमा का अनावरण किया। यह दुनिया में किसी भी फुटबॉलर की सबसे ऊंची प्रतिमा है। यह प्रतिमा नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग चार किलोमीटर दक्षिण में वीआईपी रोड-लेक टाउन क्रॉसिंग पर बिग बेन क्लॉक टॉवर के पास लगायी गयी है। एक प्राइवेट जेट में सवार होकर भारत आए मेसी ने कुछ घंटों बाद हयात रीजेंसी होटल से वर्चुअली इस प्रतिमा का अनावरण किया। यहां वह अपने दल के साथ ठहरे हुए हैं, जिसमें इंटर मियामी के कई खिलाड़ी भी शामिल हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अनावरण के समय मौजूद थे। यह प्रतिमा 2022 में फ़ीफ़ा विश्व कप पकड़े हुए मेसी की एक तस्वीर की प्रतिकृति है। कलाकार मिंटू पाल ने इसे 40 दिनों में तैयार किया है। व्यक्तिगत रूप से इस मूर्ति के लिए पहल करने वाले पश्चिम बंगाल के अग्निशमन विभाग मंत्री सुजीत बोस ने दावा किया कि यह दुनिया में किसी भी फुटबॉलर की सबसे ऊंची प्रतिमा है।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
