संभल हिंसा बरसी: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
संभल (उप्र), सोमवार, 24 नवंबर 2025। संभल में पिछले वर्ष इसी दिन एक सर्वे के दौरान भड़की हिंसा का एक वर्ष पूरा होने पर सोमवार को यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विवादित धार्मिक स्थल से लेकर हिंदूपुरा खेड़ा और अंजुमन तिराहे तक पूरे संभल को 19 सेक्टर में बांट दिया गया है और आज पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च किया गया। संभल के जिलाधिकारी (डीएम) राजेंद्र पेंसिया ने फ्लैग मार्च के बाद पत्रकारों से कहा कि आज संभल में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का मकसद आमजन में विश्वास पैदा करना है कि पुलिस और प्रशासन उनके साथ है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कुल 19 मजिस्ट्रेट हर शुक्रवार को तैनात किए जाते हैं और आज भी उतनी तैनाती की गई है और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस बल के अलावा आरएएफ और दो बटालियन पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। संभल में पिछले वर्ष 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के दूसरे सर्वे के बाद हिंसा भड़क उठी थी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि 29 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
