बिहार: नीतीश कैबिनेट के कई मंत्रियों ने संभाला कार्यभार
पटना, सोमवार, 24 नवंबर 2025। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट के कई मंत्रियों ने सोमवार को अपने-अपने विभागों का कार्यभार संभाल लिया। सोमवार को कार्यभार संभालने वालों में मद्य निषेध एवं उत्पाद मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता, श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा शामिल हैं। श्रम संसाधन मंत्री ने कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य में श्रम कानूनों का और शक्ति से पालन कराया जाएगा साथ ही युवाओं के कौशल विकास पर भी जोर दिया जाएगा। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि भू माफियाओं को संरक्षण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मद्य निषेध एवं उत्पाद मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने पदभार संभालने के बाद संवाददाताओं से कहा कि राज्य में शराबबंदी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि विभागीय समीक्षा के बाद जहां-जहां सुधार की आवश्यकता होगी, वहां त्वरित कदम उठाए जाएंगे। वहीं पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि पशुपालन, किसान और मत्स्य पालन पर निर्भर लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए राज्य सरकार लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग आने वाले समय में और तरक्की करेगा।’’
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
