पुणे पुलिस ने मप्र में हथियार बनाने वाली इकाइयों का भंडाफोड़ किया, 47 लोग हिरासत में
पुणे, शनिवार, 22 नवंबर 2025। महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने शनिवार को मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के उमर्टी गांव में अवैध हथियार निर्माण इकाइयों पर छापा मारा। इस कार्रवाई में अवैध हथियार तथा सामग्री जब्त करने के साथ 47 लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अवैध हथियार निर्माण वाले चार कारखानों को ध्वस्त कर दिया गया है। साथ ही, दो पिस्तौल, पांच मैगजीन और हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न सामग्री जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि यह छापेमारी 105-सदस्यीय टीम द्वारा की गई है जिसमें अपराध शाखा के कर्मियों के साथ-साथ वायरलेस, ड्रोन, निगरानी और साइबर अनुभागों से संबंधित अधिकारी भी शामिल थे।
पुलिस के एक एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया," पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सोमय मुंडे के नेतृत्व वाली एक टीम ने पुणे से लगभग 500 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के उमर्टी गांव में बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के दौरान 47 लोगों को हिरासत में लिया गया है जबकि चार अवैध कारखानों को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान हमने दो पिस्तौल, चार खोखे, दो कारतूस, पाच मैगज़ीन, 100 से अधिक कच्चे बैरल और 14 पीसने वाली मशीनें जब्त की हैं।"
Similar Post
-
हैदराबाद में ‘इंडिया’ के घटक दलों ने सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर रैली निकाली
हैदराबाद, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। तेलंगाना में कांग्रेस के ने ...
-
भारत ने सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हुए हमलों की निंदा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। भारत ने बृहस्पतिवार को सऊद ...
-
कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी पर ‘लोकतंत्र की हत्या करने’ का आरोप लगाया
बेंगलुरु, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) क ...
