दिल्ली: तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, तलाशी अभियान जारी
नई दिल्ली, गुरुवार, 20 नवंबर 2025। दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह कम से कम तीन निजी स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए, जिसके बाद कई एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इन स्कूलों में चाणक्यपुरी स्थित ब्रिटिश स्कूल और बाराखंभा रोड स्थित मॉडर्न स्कूल शामिल हैं। अधिकारी ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता और अग्निशमन विभाग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और एक सघन तलाशी अभियान शुरू किया है। अधिकारी ने बताया, "अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। हम तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं।"
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
