तमिलनाडु के राजस्व कर्मचारी संघ ने एसआईआर कार्य का बहिष्कार शुरू किया
चेन्नई, मंगलवार, 18 नवंबर 2025। तमिलनाडु राजस्व संघों के महासंघ (एफईआरए) के सदस्यों ने अत्यधिक कार्यभार, अपर्याप्त श्रमबल, समय सीमा के दबाव और अपर्याप्त प्रशिक्षण के विरोध में मंगलवार से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का बहिष्कार शुरू कर दिया। संघ के सदस्यों ने बहिष्कार से पहले सोमवार शाम ‘‘पेरुंधिरल (जन) अपील’’ कार्यक्रम के दौरान 32 जिलाधिकारियों से गुहार लगाई। संघ ने बताया कि उन्होंने तालुक और जिला मुख्यालयों में भी विरोध प्रदर्शन किया। एफईआरए के राज्य समन्वयक एम पी मुरुगयान ने कहा, ‘‘हम आज से एसआईआर से संबंधित किसी भी कार्य में भाग नहीं लेंगे।’’ उन्होंने दोहराया कि राजस्व विभाग का नियमित कार्य जारी रहेगा और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को जल्दबाजी में लागू करने के कारण उत्पन्न मुद्दों पर बहिष्कार के कारण यह प्रभावित नहीं होगा।
Similar Post
-
गुलजार सिंह मौत मामला: मंत्री हरपाल सिंह चीमा के आवास तक पंजाब कांग्रेस का विरोध मार्च 15 सितंबर को, चन्नी का ऐलान
चंडीगढ़, रविवार, 13 सितंबर 2026। पंजाब में गुलजार सिंह की मौत का ...
-
तमिलनाडु: बस किराया विवाद के बीच विनायगर चतुर्थी पर बसों की संख्या में 38 प्रतिशत वृद्धि
चेन्नई, रविवार, 13 सितंबर 2026। तमिलनाडु में राज्य परिवहन उपक्र ...
-
दिल्ली: साप्ताहिक ‘थाना दिवस’ पर 2,300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई
नई दिल्ली, रविवार, 13 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय रा ...
