ठाणे में उप पंजीयक से 25 लाख रुपये की जबरन वसूली की कोशिश में दो गिरफ्तार
ठाणे, रविवार, 16 नवंबर 2025। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक संयुक्त उप पंजीयक (डिप्टी रजिस्ट्रार) को पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता बनकर धमकाने और उनसे 25 लाख रुपये की जबरन वसूली का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पीड़ित के अनुसार तीन व्यक्तियों ने वरिष्ठ अधिकारियों से उसके खिलाफ मानहानिकारक शिकायतें कीं। इतना ही नहीं, उन्होंने मीडिया में उसके बारे में गलत जानकारी फैलाई और 25 लाख रुपये न देने पर उन्हें निलंबित करवाने की धमकी भी दी।
पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस के जबरन वसूली निरोधक दस्ते ने शुक्रवार को कलवा इलाके में एक रेस्तरां के पास एक आरोपी को पीड़ित से 20 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि एक अन्य आरोपी को ठाणे जिले के मीरा भयंदर से हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) (जबरन वसूली) और 3(5) (सामान्य इरादे) के तहत मामला दर्ज किया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया कि गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 18 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
