राजस्थान में शीतलहर, फतेहपुर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा
जयपुर, शनिवार, 15 नवंबर 2025। तापमान में लगातार गिरावट के बीच बीती रात राजस्थान में कुछ जगह पर शीतलहर दर्ज की गई और फतेहपुर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार शनिवार रात पूर्वी राजस्थान में एक-दो जगह शीतलहर दर्ज की गई और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 5.0 डिग्री, सीकर में 5.4 डिग्री, नागौर में 6.1 डिग्री, लूणकरणसर में 6.9 डिग्री, चूरू में 7.9 डिग्री, करौली में 8.2 डिग्री व झुंझुनू में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केंद्र के अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना है। वहीं आज और कल भी सीकर तथा टोंक जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है।
Similar Post
-
राजस्थान में शीतलहर, फतेहपुर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा
जयपुर, शनिवार, 15 नवंबर 2025। तापमान में लगातार गिरावट के बीच बी ...
-
बिहार के चुनाव नतीजों पर राहुल, खरगे ने किया मंथन
नई दिल्ली, शनिवार, 15 नवंबर 2025। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने श ...
-
आतंकवाद के खतरे पर चर्चा के लिए तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए: खरगे
नई दिल्ली, शनिवार, 15 नवंबर 2025। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
