कर्नाटक : सिद्धरमैया 14 नवंबर को शिवकुमार की किताब ‘नीरीना हेज्जे’ का विमोचन करेंगे
बेंगलुरु, गुरुवार, 13 नवंबर 2025। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री डी के शिवकुमार द्वारा लिखित किताब ‘नीरीना हेज्जे’ का विमोचन करेंगे। उपमुख्यमंत्री कार्यालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह पुस्तक कर्नाटक के जल संसाधनों के इतिहास, चुनौतियों और अवसरों पर प्रकाश डालती है। उप मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम विधान सौध के सभागार में आयोजित किया गया है। यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक राज्य सरकार में मंत्री एच के पाटिल, एम बी पाटिल, एन एस बोसराजू, उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन वी कटारकी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
