मुंबई युवा कांग्रेस ने मतदाता सूचियों में 'अनियमितताओं' के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू किया
मुंबई, शनिवार, 08 नवंबर 2025। मुंबई युवा कांग्रेस ने मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं के बारे में लोगों को अवगत करने के लिए एक जागरूकता अभियान शुरू किया है। मुंबई इकाई की अध्यक्ष जीनत शबरीन के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शुक्रवार को घाटकोपर से साकीनाका तक मेट्रो के जरिये और अंधेरी से गोरेगांव तक उपनगरीय लोकल ट्रेन से सफर किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों के साथ बातचीत की और इस मुद्दे को उजागर करने वाले पर्चे वितरित किए। युवा कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के बारे में सूचित करने के साथ उन्हें लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का अनुरोध करना है।
Similar Post
-
मुंबई युवा कांग्रेस ने मतदाता सूचियों में 'अनियमितताओं' के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू किया
मुंबई, शनिवार, 08 नवंबर 2025। मुंबई युवा कांग्रेस ने मतदाता सूच ...
-
प्रधानमंत्री ने विकास के नाम पर बिहार के साथ फर्जी वादे और धोखा किया : कांग्रेस
नई दिल्ली, शनिवार, 08 नवंबर 2025। कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगा ...
-
प्रधानमंत्री पद की गरिमा ‘कट्टा’ जैसे शब्दों के प्रयोग से गिर रही है: प्रियंका गांधी
किशनगंज (बिहार), शनिवार, 08 नवंबर 2025। कांग्रेस नेता प्रियंका ग ...
