आंध्र प्रदेश: काकीनाडा जिले में एक एसयूवी ने दो वाहनों को टक्कर मारी, तीन लोगों की मौत
सोमावरम (आंध्र प्रदेश), शनिवार, 08 नवंबर 2025। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में शनिवार को एक 'स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल' (एसयूवी) ने एक दोपहिया वाहन और एक रिक्शा को टक्कर मार दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक (एसपी) बिंदु माधव गरिकापति ने बताया कि यह हादसा किर्लमपुडी मंडल के सोमावरम गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर हुआ।
गरिकापति ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, “यह दुर्घटना आज सुबह लगभग साढ़े सात बजे एनएच 16 पर हुई। जोगा राव नामक एक व्यक्ति कार से विशाखापट्टनम (विजाग) से जग्गमपेट जा रहा था। कार चलाते समय उसे झपकी आ गई और उसने एक मोटरसाइकिल और एक रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी।" एसपी गरिकापति के अनुसार, राव विजाग में एक पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद अपने परिवार के साथ वापस लौट रहे थे। तभी उन्हें झपकी आ गई और उनकी कार दो वाहनों से टकरा गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हालांकि, कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। पुलिस ने राव को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
Similar Post
-
सत्य निकेतन मामले में दक्षिण जोन के उपायुक्त समेत पाँच अधिकारी निलंबित
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। सत्य निकेतन में हुई घटना के मा ...
-
देहरादून में हुड़दंग करने वाले सात छात्र गिरफ्तार, निष्कासन के लिए संस्थान को भेजी रिपोर्ट
देहरादून, सोमवार, 07 सितंबर 2026। उत्तराखंड की राजधानी देहरादू ...
-
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार
जम्मू, सोमवार, 07 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोम ...
