बंगाल में बस नहर में गिरी, कई घायल
कोलकाता, शुक्रवार, 07 नवंबर 2025। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के राजारहाट इलाके में शुक्रवार की सुबह एक यात्री बस रेलिंग तोड़कर नहर में गिर गई जिससे कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना तब हुई जब कथित तौर पर एक अन्य बस से आगे निकलने की कोशिश के दौरान बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित हो गई। साल्ट लेक में करुणामयी जाते समय बस सड़क से उतर गई और रेलिंग तोड़ते हुए नहर में गिर गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि लगभग 46 लोगों को बचा लिया गया है और उनमें से आठ-नौ यात्रियों को गंभीर चोटों के चलते आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है जबकि अन्य घायलों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। एक घायल यात्री ने कहा, "मैं साल्ट लेक स्थित कार्यालय जा रहा था। बस पूरी तरह भरी हुई थी। दूसरी बस से आगे निकलने की कोशिश में चालक ने नियंत्रण खो दिया और हमारी बस नहर में गिर गई।"
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
