प्रधानमंत्री, शाह, सीतारमण कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए असम का दौरा करेंगे: हिमंत
गुवाहाटी, गुरुवार, 06 नवंबर 2025। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी हफ्तों में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए राज्य का दौरा करेंगे। शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी विभिन्न परियोजनाओं का अनावरण करने के लिए असम का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘आने वाले दिनों में परिवर्तनकारी परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए असम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह सहित कई राष्ट्रीय नेताओं का स्वागत करेगा।’’ शर्मा ने कहा कि ये परियोजनाएं राज्य के विकास को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएंगी जो ‘‘नए भारत’’ में असम के बढ़ते कद को दर्शाती हैं।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
