दिल्ली में जाली नोट गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 नवंबर 2025। दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर जाली नोट छापने और बाजार में चलाने में संलिप्त एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) सुरेन्द्र कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आरोपी की पहचान विवेक मौर्य के रूप में हुई है, जो पिछले पांच-छह वर्षों से जाली नोट की छपाई कर रहा था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अन्य आरोपियों में गिरोह का सरगना और मौर्य का मददगार रवि अरोड़ा तथा गिरोह का मुख्य कर्ताधर्ता राकेश अरोड़ा शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि राकेश जाली नोट के बदले असली नोट की आपूर्ति करता था।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 500, 100, 50 और 20 रुपये के जाली नोट बरामद हुए, जिनका मूल्य 3,24,000 रुपये है। संयुक्त पुलिस आयुक्त कुमार ने बताया कि आरोपियों ने अप्रैल में जाली नोट की छपाई का काम फिर से शुरू किया था और वे त्योहारों के मौसम में विशेष रूप से जाली नोट की छपाई करते थे और इनका इस्तेमाल शराब खरीदने के लिए करते थे। कुमार ने बताया कि रवि और मौर्य जेल में रहने के दौरान संपर्क में आए थे। उन्होंने बताया कि रवि अप्रैल में जमानत पर रिहा हुआ था।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
