पंजाब: प्रतिबंधित संगठन के तीन सदस्य गिरफ्तार
चंडीगढ़, शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025। प्रतिबंधित संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (एसएफजे) के तीन सदस्यों को पंजाब के दो गांवों के स्कूलों की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों ने अशांति भड़काने और राष्ट्र-विरोधी भावनाएं फैलाने के उद्देश्य से भड़काऊ नारे लिखे थे। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘खुफिया विभाग बठिंडा ने बठिंडा पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में प्रतिबंधित संगठन एसएफजे के तीन सदस्यों को भिसियाना और मानांवाला गांवों के स्कूलों की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन्हें अमेरिका में मौजूद एसएफजे के मास्टरमाइंड गुरपतवंत सिंह पन्नू का समर्थन प्राप्त है।’’ उन्होंने बताया कि सबूतों से संकेत मिले हैं कि इन्हें गैरकानूनी गतिविधियों के लिए विदेश से धन मिल रहा था। उन्होंने कहा, ‘‘दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए जांच पेशेवर और वैज्ञानिक तरीके से की गई है। पंजाब पुलिस राज्य भर में शांति, सद्भाव और सुरक्षा बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है।’
Similar Post
-
वीबी-जी राम जी योजना के तहत शिकायतों के निपटारे के लिए लोकपाल संबंधी दिशानिर्देश जारी
नई दिल्ली, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ‘ ...
-
दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख आतंकवादी मारा गया
श्रीनगर, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। सुरक्षाबलों ने बुधवार को दक्षि ...
-
कोलकाता में कालीघाट मेट्रो स्टेशन के पास भोजनालय में लगी आग
कोलकाता, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। दक्षिण कोलकाता में कालीघाट मेट ...
