कर्नाटक के विल्लुपुरम में 2.9 तीव्रता का भूकंप आया
बेंगलुरु, बुधवार, 22 अक्टूबर 2025। कर्नाटक के विजयपुरा जिले में बुधवार को 2.9 तीव्रता का भूकंप आया। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) ने यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसकी तीव्रता कम है। केएसएनडीएमसी ने एक बयान में कहा कि भूकंप सुबह सात बजकर 43 मिनट पर आया और इसका केंद्र विजयपुरा जिले में बसवाना बागेवाड़ी तालुक के यारानाल ग्राम पंचायत के हत्तारकीहल गांव से 2.5 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई पर था।
इसमें कहा गया है, ‘‘भूकंप के केंद्र से भूकंपीय तीव्रता मानचित्र के अनुसार तीव्रता कम देखी गई है और भूकंप का झटका इसके केंद्र से 50-60 किलोमीटर की दूरी तक महसूस किया गया होगा।’’ इस प्रकार के भूकंप से स्थानीय समुदाय को कोई नुकसान नहीं होगा क्योंकि इसकी तीव्रता कम है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर कंपन महसूस किया जा सकता है।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
