ओडिशा के बालासोर में उप-जेल से विचाराधीन कैदी फरार
बालासोर, बुधवार, 22 अक्टूबर 2025। ओडिशा के बालासोर जिले में सोरो उप-जेल से एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उप-जेलर बैलोचन दास ने कहा कि झारखंड के धनबाद निवासी दीपक रे (30) नामक व्यक्ति को पुलिस ने 19 अक्टूबर को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि रे मंगलवार शाम कंबल की मदद से दीवार फांदकर उप-जेल से फरार हो गया। दास ने बताया कि रात्रि भोजन के बाद जेल कर्मचारियों ने जब हाजिरी ली तो पता चला कि एक कैदी लापता है। पुलिस ने बताया कि उप-जेलर ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है। इससे पहले दो अक्टूबर को बिहार के दो विचाराधीन कैदी भी ओडिशा के कटक जिले में उच्च सुरक्षा वाली चौद्वार सर्कल जेल से फरार हो गए थे।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
