असम के कछार जिले में तीन करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त
गुवाहाटी, शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि कछार जिले में असम पुलिस और असम राइफल्स की संयुक्त कार्रवाई में तीन करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “जहर के कारोबारियों के लिए कोई सुरक्षित ज़ोन नहीं। उज्जान तारापुर में एक संयुक्त अभियान में कछार पुलिस और असम राइफल्स ने 401 ग्राम हेरोइन और एक मोबाइल फोन जब्त किया। जब्त किए गए हेरोइन की कीमत तीन करोड़ रुपये है।” उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
