पंजाब में अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
चंडीगढ़, मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025। पंजाब पुलिस ने मंगलवार को अमृतसर निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर अवैध हथियार तस्करी के एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी अमरबीर सिंह के पास से छह पिस्तौल, 11 मैगजीन और 111 कारतूस बरामद किए। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है और अमरबीर सिंह उर्फ अमर, निवासी डेरीवाल, थाना तरसिक्का, अमृतसर को गिरफ्तार किया है तथा उसके कब्जे से छह पिस्तौल, 11 मैगजीन, 91 कारतूस और नौ एमएम के 20 कारतूस बरामद किए हैं।’’ उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी हाल में कनाडा से लौटा था और वह पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में था। डीजीपी ने कहा कि एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अन्य गुर्गों की पहचान करने तथा पूरे सीमा पार तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जांच जारी है।
Similar Post
-
सत्य निकेतन मामले में दक्षिण जोन के उपायुक्त समेत पाँच अधिकारी निलंबित
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। सत्य निकेतन में हुई घटना के मा ...
-
देहरादून में हुड़दंग करने वाले सात छात्र गिरफ्तार, निष्कासन के लिए संस्थान को भेजी रिपोर्ट
देहरादून, सोमवार, 07 सितंबर 2026। उत्तराखंड की राजधानी देहरादू ...
-
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार
जम्मू, सोमवार, 07 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोम ...
