जेएनयू छात्र संघ चुनाव नवंबर में होने की संभावना
नई दिल्ली, शनिवार, 04 अक्टूबर 2025। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) का छात्र संघ चुनाव इस साल नवंबर में होने की संभावना है। विश्वविद्यालय ने इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए औपचारिक रूप से एक शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि चुनाव नवंबर के मध्य या अंत में होने की उम्मीद है। आधिकारिक परिपत्र के अनुसार, पीएचडी छात्रों का शैक्षणिक सत्र शुरू होने के छह से आठ सप्ताह के बाद चुनाव होने की संभावना है। शैक्षिक सत्र 12 सितंबर से शुरू हुआ था। इस संबंध में ‘डीन ऑफ स्टूडेंट्स ऑफिस’ की ओर से जारी एक अधिसूचना में विश्वविद्यालय ने चुनाव के संचालन से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए शिकायत निवारण प्रकोष्ठ (जीआरसी) के गठन की घोषणा की। ‘डीन ऑफ स्टूडेंट्स’ प्रोफेसर मनुराधा चौधरी की अध्यक्षता में इस प्रकोष्ठ में 10 संकाय सदस्य और दो छात्र प्रतिनिधि शामिल हैं।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
