भाजपा ने आदित्य साहू को झारखंड का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 03 अक्टूबर 2025। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू को झारखंड राज्य इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने यह नियुक्ति की है। साहू पूर्व सांसद रवींद्र कुमार रे का स्थान लेंगे, जिन्हें राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले, पिछले साल अक्टूबर में यह प्रभार सौंपा गया था। भाजपा चुनावों में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा से हार गयी थी। राय की नियुक्ति के एक वर्ष के भीतर ही उन्हें बदलने का पार्टी का निर्णय राज्य इकाई को पुनर्गठित करने तथा पूर्वी राज्य में संगठनात्मक तंत्र को मजबूत करने के पार्टी के प्रयास को रेखांकित करता है।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
