सुरक्षा बलों ने मणिपुर में कुकी संगठन के स्वयंभू प्रमुख समेत चार उग्रवादियों को किया गिरफ्तार
इंफाल, शुक्रवार, 03 अक्टूबर 2025। सुरक्षा बलों ने मणिपुर में प्रतिबंधित कुकी संगठन के स्वयंभू प्रमुख समेत चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सुरक्षा बलों ने बुधवार को चुराचांदपुर जिले के एस मुनुआम से ‘चिन कुकी मिज़ो आर्मी’ (सीकेएमए) के स्वयंभू ‘कमांडर-इन-चीफ’ पाओखोलेन गुइटे को गिरफ्तार किया। गुइटे भारत-म्यांमा सीमा पार हथियारों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी और जबरन वसूली की गतिविधियों में भी शामिल था। उसके पास से दो एके-47 राइफल, विभिन्न प्रकार के गोला-बारूद, 1,00,000 रुपये नकद और एक कार बरामद की गई।
सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को इंफाल पश्चिम जिले में अलग-अलग जगहों से प्रतिबंधित संगठन ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। वे घाटी क्षेत्र में ईंट भट्ठों के मालिकों और जनता से जबरन वसूली में शामिल थे। पुलिस ने बुधवार को संगठन के एक अन्य सदस्य को थौबल जिले के याइरीपोक स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया। वह खदान मजदूरों से जबरन वसूली और धन उगाही में शामिल था। पीएलए के सदस्यों ने सितंबर में बिष्णुपुर जिले के नाम्बोल सबल लेईकाई में असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर हमला किया था जिसमें दो जवान मारे गए थे।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
