लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने उपराष्ट्रपति से मुलाकात की
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अक्टूबर 2025। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को यहां उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की। बिरला जहां लोकसभा के अध्यक्ष हैं, वहीं उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति हैं। राधाकृष्णन के पिछले महीने उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों की यह पहली औपचारिक बैठक है। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘लोकसभा के माननीय अध्यक्ष ओम बिरला ने आज उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में माननीय उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की।’’
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
