राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास सेना ने आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया
राजौरी, बुधवार, 04 मार्च 2026। सेना के जवानों ने राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास आतंकवादियों के एक समूह द्वारा घुसपैठ के प्रयास को बुधवार को विफल कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों को तड़के करीब 4.15 बजे तुर्कंडी अग्रिम क्षेत्र से इस तरफ घुसने की कोशिश करते हुए देखा गया, जिसके बाद सेना ने गोलीबारी की। सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने पुष्टि की है कि सीमा पार से आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया गया है। इसने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "विश्वसनीय खुफिया सूचनाओं और निरंतर निगरानी के आधार पर, चार मार्च को तड़के नियंत्रण रेखा के पास भीमबर गली के सामान्य क्षेत्र में आतंकवादियों की गतिविधि का पता चला।"
पोस्ट में कहा गया, " व्हाइट नाइट कोर के सतर्क सैनिकों ने तेजी से कार्रवाई की, घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया और नियंत्रण रेखा के उल्लंघन को रोक दिया। समन्वित जमीनी कार्रवाई के माध्यम से दुश्मन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से विफल कर दिया गया।" अधिकारियों ने कहा कि यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोलीबारी में कोई आतंकवादी घायल हुआ है या नहीं। व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया है और आतंकवादियों की किसी भी मौजूदगी को खत्म करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। सेना ने कहा कि क्षेत्र में कड़ी निगरानी की जा रही है और पूरे क्षेत्र में मजबूत परिचालन स्थिति और उच्च सतर्कता बनी हुई है। सेना ने कहा कि जवान पूरी तरह सतर्क हैं - घुसपैठ का हर प्रयास विफल होगा।
Similar Post
-
भारद्वाज की हिरासत के बाद संसद मार्ग थाने और पटियाला हाउस अदालत के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। हिरासत में लिए गए हिंदूवादी & ...
-
अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ...
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
