दिल्ली: पिस्तौल दिखाकर एक करोड़ रुपये के आभूषण लूटने के आरोप में तीन व्यक्ति गिरफ्तार
नई दिल्ली, रविवार, 28 सितंबर 2025। नई दिल्ली में भैरों मंदिर के निकट दो व्यक्तियों से लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण लूटने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना 24 सिंतबर को हुई थी, जब आभूषण की दुकान पर काम करने वाले शिवम कुमार यादव (28) और राघव (55) स्कूटर पर 500 ग्राम सोने और 35 किलोग्राम चांदी के सामान से भरे दो बैग लेकर चांदनी चौक से भैरों मंदिर की ओर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार जैसे ही वे मंदिर के पार्किंग क्षेत्र के पास पहुंचे, मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने कथित तौर पर उन्हें रोक लिया और पिस्तौल दिखाकर लूट लिया। घटना की सूचना मिलने पर तिलक मार्ग थाने की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने और उनके रास्ते का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में दो लुटेरे और एक अन्य व्यक्ति शामिल है, जिसने उनकी सहायता की थी। अधिकारी ने कहा कि मामले में जांच जारी है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
