नवी मुंबई पुलिस ने 26.48 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ नष्ट किया
ठाणे, शनिवार, 27 सितंबर 2025। नवी मुंबई पुलिस ने मादक पदार्थ रोधी अभियान के तहत जब्त किए गए 26.48 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ को नष्ट कर दिया है। शनिवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 35 मामलों में जब्त प्रतिबंधित सामग्री का शुक्रवार को पनवेल (रायगढ़ जिले) के तलोजा स्थित सरकारी अधिकृत मुंबई अपशिष्ट प्रबंधन कंपनी में आधिकारिक तौर पर निपटान किया गया। नवी मुंबई पुलिस के अनुसार, इस साल इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ को नष्ट किए जाने का यह दूसरा मामला था।
पुलिस की एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ 26 फरवरी को 79 मामलों में जब्त 11.61 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थों को इसी तरह नष्ट किया गया था। इस नवीनतम कार्रवाई के साथ, इस साल अब तक नवी मुंबई में लगभग 38 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थों को कानूनी रूप से नष्ट किया जा चुका है।’’ नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय ने 2023 और 2025 के बीच 1,831 मामले दर्ज किए और 2,854 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा 70.18 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए। विज्ञप्ति के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में 101 अफ्रीकी नागरिक हैं। नवी मुंबई में अवैध रूप से रह रहे 2034 अफ्रीकी नागरिकों को निर्वासित किया गया है।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
