तेलंगाना : बीआरएस ने मगंती सुनीता को जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया
हैदराबाद, शुक्रवार, 26 सितंबर 2025। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने शुक्रवार को तेलंगाना में जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मगंती सुनीता को अपना उम्मीदवार घोषित किया। सुनीता, जुबली हिल्स से बीआरएस विधायक रहे मगंती गोपीनाथ की पत्नी हैं, गोपीनाथ का जून में निधन हो गया था और इसके कारण यह सीट रिक्त हुई है। बीआरएस की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि बीआरएस अध्यक्ष के.चंद्रशेखर राव ने गोपीनाथ के परिवार का समर्थन करने की लोगों की इच्छा और जुबली हिल्स में दिवंगत विधायक की लोकप्रियता का हवाला देते हुए सुनीता को मैदान में उतारने का फैसला किया। निर्वाचन आयोग ने अभी तक जुबली हिल्स में उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
