माकपा प्रतिनिधिमंडल चीन दौरे पर रवाना
नई दिल्ली, मंगलवार, 23 सितंबर 2025। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का छह-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, महासचिव एम. ए. बेबी के नेतृत्व में, चीन की सात दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गया है। यह यात्रा चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के अंतरराष्ट्रीय विभाग के निमंत्रण पर हो रही है। माकपा ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। माकपा ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल सोमवार देर रात बीजिंग के लिए रवाना हुआ। यह दौरा 23 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगा। पार्टी ने कहा, ‘‘माकपा प्रतिनिधिमंडल की यह यात्रा माकपा और सीपीसी के बीच पार्टी स्तर पर आदान-प्रदान का हिस्सा है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल सीपीसी के नेतृत्व के साथ चर्चा करेगा।’’ प्रतिनिधिमंडल में पोलित ब्यूरो सदस्य मोहम्मद सलीम, जितेन्द्र चौधरी, आर. अरुण कुमार और केंद्रीय समिति के सदस्य के. हेमलता और सी. एस. सुजाता शामिल हैं।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
