मध्यप्रदेश के इंदौर में तीन कारखानों में आग लगी, कोई हताहत नहीं
इंदौर (मध्यप्रदेश), सोमवार, 22 सितंबर 2025। इंदौर में रविवार देर रात तीन कारखानों में आग लग गई और इस घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उप निरीक्षक रूपचंद पंडित ने बताया कि शहर के नेमावर रोड स्थित पालदा क्षेत्र में लगी आग से दवा की पैकेजिंग सामग्री के कारखाने और चॉकलेट के कारखाने में ज्यादा नुकसान हुआ, जबकि इनसे सटे खिलौना कारखाने को अपेक्षाकृत कम क्षति पहुंची। उन्होंने बताया, ‘‘अग्निकांड में किसी व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।’’ उप निरीक्षक ने बताया कि आग की जद में आए एक कारखाने के गोदाम में माल रखा होने के कारण अभी लपटों पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। पंडित ने बताया कि अग्निकांड की वजह फिलहाल पता नहीं चल सकी है और इस घटना से कारखानों में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
